-
Advertisement
सीएम जयराम पर टिप्पणी कर अपने आप को दिग्गज मानते हैं कौल सिंह
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर अपने आप को दिग्गज नेता मानते हैं। लेकिन अब कौल सिंह ठाकुर के पापों का घड़ा फट गया है। यह जुबानी हमला बुधवार को द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर किया। मीडिया से बातचीत के दौरान द्रंग विधायक ने कौल सिंह पर घेरते हुए कहा कि 4 साल में जो उनकी सरकार ने द्रंग में विकास कार्य करवाए हैं, कौल सिंह 40 वर्षों में भी नहीं करवा पाते। आज कौल सिंह ठाकुर सीएम जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर खुद को दिग्गज नेता साबित करने में लगे है। उन्होंने कहा कि सच झूठ की राजनीति का अब अंत हो गया है और अब कौल सिंह ठाकुर को झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कौल सिंह ठाकुर को ड्रामेबाजी बंद देनी चाहिए। प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और जयराम ठाकुर दोबारा सीएम बनेगें।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के कब्जे वाली भरमौर सीट पर क्या है समीकरण पढ़ें एक क्लिक पर
वहीं जवाहर ठाकुर ने कौल सिंह पर तीखा जुबानी हमला करने हुए कि किसी समय कौल सिंह ठाकुर दूसरों को टिकट काटने के लिए कई सांठगांठ किया करते थे। आज वरिष्ठ होने के नाते खुद कौल सिंह ठाकुर का टिकट कट रहा है। कौल सिंह ठाकुर यदि खुद को विकास के मसीहा मानते है। यदि वो सच में विकास के मसीहा होते तो 2017 के चुनाव में उनका जहाज इस तरह न डूबता। उन्होंने कौल सिंह ठाकुर से सवाल करते हुए कि बताएं कि वे किस श्रेणी के नेता हैं। वे अपने आप को वीरभद्र सिंह के बाद वरिष्ठ मानते हैं लेकिन अब उनका कौन सा नंबर है, कहीं गायब तो नहीं हो गए है।


