-
Advertisement
धर्मपुर से मंत्री महेंद्र के बेटे को मिला टिकट, बेटी ने कर दी बगावत- दिया इस्तीफा
मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी होते ही कई क्षेत्रों में बगावत के चिंगारी भड़कने लगी है। सबसे बड़ी बगावत मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जयराम सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Minister Mahendra Singh) के घर से ही हुई है। यहां बीजेपी ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का टिकट काट कर उनके बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया है। लेकिन बेटे को टिकट मिलने के बाद परिवार में ही जंग छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें: रमेश धवाला हर हाल में देहरा से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस में जाने को कहा ना
मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी और रजत ठाकुर की बहन वंदना गुलेरिया (Vandana Guleria) खासी नाराज हो गई। उन्होंने अपने ही पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां तक की उन्होंने महिला मोर्चा के महामंत्री पद से भी इस्तीफा (Resigns) दे दिया है। इस्तीफे के साथ वंदना ने धर्मपुर बीजेपी मंडल के 55 कार्यकर्ताओं के समर्थन वाले हस्ताक्षर भी भेजें हैं। साथ ही महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मपुर अंजना शर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में वंदना गुलेरिया ने बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद में हर बार बेटियों की ही बलि क्यों दी जाती है। ऐसे में बीजेपी (BJP) की मुशिकलें बढ़ सकती हैं।
परिवारवाद में हर बार बेटियों की ही बलि क्यों ली जाती है? @Rashimdharsood @TilakRa10274479 @behlpayal002 @jairamthakurbjp @OfficeofJPNadda @narendramodi pic.twitter.com/BYJKTxgxnJ
— Vandana Guleria (@VandanaGulbjp) October 19, 2022
यह भी पढ़ें: धूमल की तरह ना हो वन मंत्री का हाल, सुशांत व परमार की जुगलबंदी पलटेगी समीकरण
बता दें कि बीजेपी (BJP) ने आज यानी बुधवार सुबह ही अपने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट जारी होने के साथ ही कई क्षेत्रों में बगावत के सुर उठने लगे हैं। कई टिकट के चाहवान अब अगली रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं, कई आजाद चुनाव लड़ने का भी मन बना रहे हैं। अब देखना यह है कि बीजेपी इन सब से कैसे पार पाती है।

