-
Advertisement
हमीरपुर में जली हुई कार में बरामद हुआ कांस्टेबल का शव
हमीरपुर। जिला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कार में कांस्टेबल का जला हुआ शव (burnt body of constable) मिला है। पुलिस तह तक जाने के प्रयास में जुटी है कि यह मामला हत्या अथवा आत्महत्या का है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन कह रहे हैं कि अशोक कुमार (Ashok Kumar) डिप्रेशन में चल रहा था। वह शराब पीने का आदि हो चुका था। यह घटना थाना सुजानपुर (Sujanpur) के तहत निकटवर्ती पंचायत जंगल बेरी में सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के ठेके से कुछ दूरी पर आल्टो कार जली हुई हालत में मिली है। वहीं इस कार में मौजूद कांस्टेबल मृत पाया गया है। अब मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। ग्रामीणों को जब यह सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस (Police) ने मौके पर देखा कि गाड़ी में जला हुआ शव पड़ा हुआ है। वहीं लाश को पहचानने में काफी दिक्कत पेश आ रही थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में जिंदा जला व्यक्ति, घर में लगी आग बुझाने के बाद हुआ खुलासा
बाद में पता चल गया कि उक्त शव जंगल बेरी के कांस्टेबल अशोक कुमार का है। वहीं इस संबंध में प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि गाड़ी जलने के साथ-साथ एक व्यक्ति की जलकर मौत हुई है। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस बटालियन इन जंगल बारी (Police Battalion In Jungle Bari) में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई है। कार में आग लगने के कारण पुलिस कांस्टेबल की कार जल गई है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जलने के कारण ही पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई है या फिर मौत की वजह कुछ और है। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (
Forensic and post-mortem report) के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है।

