-
Advertisement
हिमाचल: गुरु की नगरी में नाबालिग से तीन युवकों ने किया दुराचार, सभी गिरफ्तार
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म (Rape) किया है। मामला पांवटा साहिब से सामने आया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक आरोपी शिलाई और दो अन्य पांवटा साहिब (Paonta Sahib) इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने अलग-अलग समय पर लड़की से रेप किया है। बता दें कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में परिजनों की शिकायत (Complaint) पर पुलिस ने दुराचार और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:युग हत्याकांड: दोषियों को सुनाई फांसी की सजा पर हिमाचल हाईकोर्ट 16 दिसंबर को करेगा सुनवाई
बताया जा रहा है कि पीड़िता किसी निजी कंपनी (Private Company) में काम करती है। आरोप है कि 2 नवंबर को एक आरोपी कंपनी से घर जाते समय नाबालिग को बरगला कर अपने साथ ले गया। जहां उससे दुराचार किया। इसके बाद फिर 4 नबंवर को कंपनी से घर जाते वक्त दो अन्य युवक उसे अपने साथ ले गए और उससे दुष्कर्म किया। हालांकि इस दौरान युवती ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उससे दुराचार कर डाला। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को अदालत (Court) में पेश किया हैए जहां से उन्हें 23 नवंबर तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है।

