-
Advertisement
![fire-news](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/11/fire-news-2.jpg)
रोहड़ू के क्यारकू में जला घर, छह परिवार हुए बेघर, 50 लाख का नुकसान
शिमला/ मंडी/ऊना। रोहड़ू के तहत आते गांव क्यारकू (Village Kyraku) में एक मकान जल गया। इस कारण छह लोग बेधर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह आग शाम पांच बजे लगी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तक घर जलकर राख हो चुका था। प्रशासन ने प्रारंभिक आकलन में 50 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान (Damage to property worth Rs 50 lakh) होने का आकलन किया है। घर के लोगों के पास पहनने के कपड़े के सिवाय कुछ भी नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में अग्निकांडः देखते ही देखते मकान जल कर हुआ राख
इस अग्निकांड में प्रभावित 6 परिवार में नंत राम पुत्र बंखरू मल, नरेंदर पुत्र नंत राम (Nant Ram), दिनेश पुत्र नंत राम, राजेश पुत्र नंत रामए संत राम पुत्र बंखरू राम और पंकज पुत्र संत राम के नाम शामिल है। यदि पीड़ित परिवार के लोगों के लिए रिश्तेदारों के यहां रहने की व्यवस्था उचित नहीं रहेगी तो प्रभावित परिवारों को सरकारी गैस्ट हाउस में ठहराने का प्रबंध किया जाएगा। वहीं इस संबंध में एसडीएम रोहड़ू रोहडू सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फ़ौरी राहत के रूप में 5.5 हजार एखाने के बर्तनए बिस्तरए कंबल और तिरपाल भी वितरित किए जाएंगे। रोहडू सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फ़ौरी राहत के रूप में 5.5 हजार एखाने के बर्तनए बिस्तरए कंबल और तिरपाल भी वितरित किए जाएंगे।
![fire-on-house](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/11/fire-on-house-2.jpg)
वहीं मंडी के सरकाघाट के तहत आने वाले धर्मपुर (Dharampur) की चोलथरा पंचायत के कांगो गलू सड़क पर किराने की दुकान को आग लग गई। जानकारी मिली है कि गांव कोठी डाकघर चोलथरा की ज्ञानो देवी पत्नी ज्ञानचंद शाम को दुकान को बंद कर अपने घर चली गई थी। सुबह साढ़े चार बजे उसे फोन पर किसी ने बताया कि शटर में से धुआं निकल रहा है। तभी किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन भी कर दिया। कर्मचारियों ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया।
मगर दुकान के अंदर रखा काफी सामान जल गया। इसी प्रकार ऊना के उपमंडल अम्ब के भैरा गांव (Bhaira Village) में बीती रात 2 दुकानों में आग लग गई। इस कारण छह लाख रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार बीती रात करीब 1रू30 बजे सतीश कुमार 61 पुत्र भगत राम निवासी भैरा की फर्नीचर की 2 दुकानें व उसके साथ लगती राकेश कुमार (Rakesh Kumar) 45 पुत्र प्रीतम चन्द निवासी भैरा की वेल्डिंग की टीन पौश एक दुकान आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड सेंटर अंब व ऊना में दी। फायर ब्रिगेड के मौका पर पहुंचने तक दोनों दुकानों में पड़ा लगभग 6 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया ।