-
Advertisement
हिमाचल के कुल्लू में 3.616 किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति धरा, शक होने पर ली थी तलाशी
कुल्लू। हिमाचल में नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं। यह नशे के सौदागर अपना घर भरने के चक्कर में देश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा नशे का सौदागर कुल्लू (Kullu) जिला में पकड़ा गया है। जिसके बाद नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पुलिस को देख घबराए आरोपी, तलाशी लेने पर दो किलो के करीब मिली चरस
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला पुलिस की एसआईयू टीम (SIU Team) मणिकर्ण घाटी (Manikaran Vally) के बराधा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर आरोपी से 3 किलो 616 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के नेतृत्व में जब एसआईयू टीम बराधा के समीप गश्त पर थी तो इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 3 किलो 616 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान धर्म चन्द (32) पुत्र सेस राम निवासी गांव कशादा, डाकघर बराधा तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

