-
Advertisement
हिमाचल में प्रियंका गांधी कांग्रेस के सीएम का चेहरा फाइनल करेंगी
Last Updated on December 1, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और अब परिणाम (Result) निकलना बाकी है। कांग्रेस इस बार जितनी अपनी जीत के लिए आश्वस्त है उतना ही इस पार्टी में सीएम बनने के लिए घमासान है। अब खबर आ रही है कि कांग्रेस के जीतने के बाद सीएम चेहरे (CM Face) का फैसला प्रियंका गांधी लेगी। इसके लिए उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढ़ें- भोरंज में नंधन पंचायत का प्रधान सस्पेंड, एसडीएम ने लिया एक्शन
प्रियंका गांधी ही रिपोर्ट के आधार पर सीएम का चेहरा फाइनल करेंगी। चुनाव प्रचार में भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। इसलिए प्रियंका गांधी प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से भी प्रियंका गांधी वाकिफ हैं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक ली। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने राज्य चुनाव आयोग से सभी डाक मत पत्रों की वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने आयोग से सभी चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों से इस कार्य में तुरंत तेजी लाने के निर्देश देने को भी कहा है। प्रतिभा सिंह ने बुधवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग से दूरभाष पर डाक मत पत्रों की वापसी की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।