-
Advertisement
न्यू नालागढ़ में नशा होने के चलते लाठियों-चप्पलों से पीटा, रास्ते में मौत
नालागढ़। न्यू नालागढ़ (New Nalagarh) में स्थित नशा निवारण केंद्र में भर्ती युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस युवक की हत्या (Murder) इस नशा निवारण केंद्र (de-addiction center) में भर्ती चार युवकों ने की है। काफी समय बीत जाने पर इन चार लोगों के व्यवहार में सुधार आ गया था। यही कारण था कि इन चारों को कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। वह खाना वितरण करते और अन्य लोगों के व्यवहार पर नजर भी रखते थे। ऐसा शक जताया जा रहा है कि नशा करने पर इन चारों ने पहले उससे परेड करवाई और उसके बाद उसके कपड़े खुलवाकर लाठियों से पीटा।
यह भी पढ़ें:करसोग में बरल पुल पर धूप सेंक रहा व्यक्ति खड्ड में गिरा, गंभीर जख्मी
पुलिस (Police) ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। दो अभी फरार हैं जिनकी अभी तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार नशा निवारण केंद्र में भर्ती था। इन चार लोगों को शक हुआ कि वह नशा करके आया है। इस पर इन चारों ने उसे यातनाएं दीं। उससे परेड तक करवाई। इसके साथ लाठियों और चप्पलों से भी पीटा। जैसे ही दीपक की हालत बिगड़ी तो ये चारो डर और उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाने की बजाया सीधे पीजीआई ले गए। मगर दीपक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ये चारो फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के आनंदपुर साहिब के हरदीप सिंह (Hardip Singh) और नालागढ़ के खेड़ा निवासी इमरान (Imran) को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

