-
Advertisement
मंत्री महेंद्र सिंह बेटे को नहीं दिला पाए जीत, धर्मपुर में 30 साल बाद कांग्रेस ने की वापसी
धर्मपुर। बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले मंडी जिला के धर्मपुर में बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां बीजेपी ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Minister Mahendra Singh Thakur) की टिकट काट कर उनके बेटे रजत ठाकुर को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। महेंद्र सिंह ठाकुर अपने बेटे को जिताने में कामयाब नहीं हो पाए। पिछले 30 साल से एक छत्र राज कर रही बीजेपी धर्मपुर से अपनी सीट हार गई है। यहां कांग्रेस ने 30 साल बाद वापसी की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में नहीं बदला रिवाज, बदल जाएगी सरकार!
कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर को करीब 2800 मतों से हरा दिया है। 14 राउंड की मतगणना में चंद्रशेखर को 29,621 और रजत ठाकुर को 26,814 वोट मिले। बता दें कि इस बार बीजेपी ने धर्मपुर से मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का टिकट काट कर उनके बेटे रजत ठाकुर (Rajat Thakur) को अपना प्रत्याशी बनाया था। धर्मपुर से महेंद्र सिंह ठाकुर 1990 से 2017 तक लगातार जीतते आए हैं। लेकिन इस बार उनके बेटे केा जनता ने नकार दिया और कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर (Congress candidate Chandrashekhar) को अपना विधायक बनाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group