-
Advertisement
हमीरपुर जिला में पांच लाख के गहने चोरी, गेट का ताला तोड़ दिन दिहाड़े की चोरी
टौणी देवी। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में चोरी की घटना पेश आई है। मामला टौणी देवी के दरकोटी गांव से सामने आया है। यहां शातिरों ने स्थानीय पुलिस चौकी टौणी देवी से महज 100 मीटर की दूरी पर एक घर में दिन दिहाड़े चोरी की वारदात (Theft) को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: एटीएम में कम कैश डाल कर की 54.50 लाख की धोखाधड़ी, ऑडिट में हुआ खुलासा
पुलिस को सौंपी शिकायत में तेज प्रकाश निवासी गांव दरकोटी टौणी देवी (Tauni Devi) ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बीते दिन बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे अपने एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि जब वह शाम को घर पहुंचे तो देखा कि घर के पिछले गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गए तो बहू के कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और अलमारी में मौजूद गहने गायब (Jewellery) मिले।

पीड़ित तेज प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू का मंगलसूत्र, दो सोने के कड़े, दो सोने की अंगूठियां, और बाकी चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख के गहने चोरी हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही हमीरपुर सदर पुलिस और पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची। हमीरपुर सदर से एएसआई अरविंद कुमार (ASI Arvind Kumar) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि करीब 4 साल पहले भी चोरों ने दिनदहाड़े अपर दरोगण गांव में चोरों की थी। लेकिन पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया था। यह चोर कश्मीर के प्रवासी मजदूर थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


