-
Advertisement
पुलिस ने गिरफ्तार किया नकली सीबीआई अफसर, पंचायतों से मांग रहा था रिकॉर्ड
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर में पुलिस ने एक नकली सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति सीबीआई अधिकारी बन कर पंचायतों से उनका रिकॉर्ड मांग रहा था। रामपुर के परिधि गृह से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पुलिस वाला बता कर युवक को गले से पकड़ा, मारपीट भी की
जानकारी के अनुसार निरमंड क्षेत्र के शौच गांव के उमेश कुमार ने रामपुर पुलिस से शिकायत दी कि क्षेत्र के काशापाठ निवासी चरण दास ने उसे अपनी पंचायत के रिकार्ड के साथ सर्किट हाउस रामपुर में बुलाया है। यह व्यक्ति चरण नेगी के नाम से अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बता रहा है। यह नकली सीबीआई अधिकारी काफी लंबे समय से रामपुर और निरमंड क्षेत्र में सक्रिय था। पंचायत प्रधान और सचिव पर धांधली के आरोप लगाकर इस व्यक्ति ने पंचायत का रिकॉर्ड हासिल किया। पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर उनसे मामला रफा दफा करने की भी बात कर रहा था। इतना ही नहीं लगभग 2 सप्ताह पूर्व रामपुर के रचोली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में भी इस नकली सीबीआई अधिकारी को अतिथि के रूप में कर बुला कर भाषण करवाया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने उमेश की शिकायत पर कार्रवाई की और रामपुर के परिधि गृह से इसे गिरफ्तार किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

