-
Advertisement
हिमाचल में 7 से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी-मैदानों में होगी झमाझम बारिश
शिमला। हिमाचल में पांच दिन तक मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में पांच दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों (Tourists) को जल्द ही बर्फ के दीदार होंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 जनवरी से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी इलाकों में बारिश (Rain) होने के आसार हैं। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। जिससे लोग बीमारियों से घिर गए हैं। वहीं क्रिसमस और न्यू इयर पर हिमाचल आए पर्यटकों को भी बर्फ के दीदार नहीं हुए थे। लेकिन अब अगले दो दिन बाद प्रदेश में आने वाले सैलानियों को बर्फ देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें:हमें विश्वास, विस अध्यक्ष महत्वपूर्ण विषयों पर विपक्ष को देंगे बोलने का पूरा मौका: जयराम ठाकुर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहुल स्पीति और मनाली में हल्की बर्फबारी हुईए लेकिन शिमला और कुफरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बर्फ नहीं गिरने से पर्यटकों के हाथ मायूसी लगी। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से अब उम्मीद लगाई जा रही है कि शिमला में भी लोगों को जल्द बर्फबारी का दीदार होने वाला है। हिमाचल में समय पर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से हालात काफी बिगड़ गए हैं।
प्रदेश पर कोल्ड वेव (cold wave) का अटैक हो रहा है। 12 शहरों का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। कई शहरों का तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है। सुबह शाम यहां पर कड़कड़ाती ठंड महसूस की जा रही है। कोहरे और धुंध ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बारिश नहीं होने से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार लगातार बनी हुई है। बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।