-
Advertisement
हिमाचल: दो विभागों के बीच लटका भोरंज खेल मैदान का निर्माण, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
हमीरपुर। जिला हमीरपुर (Hamirpur) के उपमंडल भोरंज के भकरेड़ी में प्रस्तावित खेल मैदान (Bhoranj Playground) का निर्माण कार्य दो विभागों की लेटलतीफी के चलते करीब एक साल से शुरू नहीं हो पाया है। आलम यह है कि लोक निर्माण विभाग इस निर्माण कार्य को लेकर जहां एक तरफ टेंडर प्रक्रिया को पूरी होने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर खेल विभाग (Sports Department) द्वारा भूमि चिन्हित न करने को लेकर इस निर्माण कार्य के पीछे लेटलतीफी का कारण बता रहा है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो भोरंज के भकरेड़ी गांव में क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए 45 लाख रुपए की राशि से खेल मैदान का निर्माण किया जाना है। करीब 20 कनाल भूमि में खेल मैदान बनाना प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: 41 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, 339 भवन 270 दुकानें जद में आएंगी
जानकरी देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) भोरंज के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि भोरंज के भकरेड़ी में प्रस्तावित खेल मैदान से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण किया जा चुका है, लेकिन जिस 20 कनाल भूमि पर इस खेल मैदान का निर्माण किया जाना है। खेल विभाग ने अभी तक उस भूमि को चिन्हित ही नहीं किया है। जिस कारण खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जैसे ही खेल विभाग खेल मैदान से संबंधित जमीन को चिन्हित करता है तो निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

क्या कहते हैं खेल विभाग के अधिकारी
वहीं युवा एवं खेल विभाग अधिकारी पूर्ण कटोच का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantree Protsaahan Yojana) के तहत भकरेड़ी में एक खेल मैदान बनाया जाएगा जिसके लिए युवा एवं खेल विभाग द्वारा पंचायत से एनओसी (NOC) ले ली गई है। उन्होंने कहा कि जगह को अपने नाम करने में काफी समय लग जाएगाए इसीलिए पंचायत द्वारा एनओसी ले ली गई है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को 15 लाख की किस्त भी जमा करवा दी गई है ताकि युवाओं के लिए अच्छा खेल का मैदान वहां पर बनाया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

