-
Advertisement
हमीरपुर जिला में कांगड़ा सीमा पर मिले तीन विशालकाय अजगर, दहशत में ग्रामीण
सुजानपुर। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में एक साथ तीन अजगर (Pythons) मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह 3 विशालकाय अजगर एक साथ सड़क पर रेंग रहे थे। इसमें से एक की लंबाई 13 फीट, दूसरे की 7 और तीसरे की करीब 9 फीट है। हालांकि तीनों को पकड़ कर जंगल (Forest) में छोड़ दिया गया है। यह अजगर सुजानपुर से 10 किलोमीटर दूर कांगड़ा (Kangra) जिले की सीमा में गांव गंदड़ में सड़क पर रेंगते हुए मिले हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दो विभागों के बीच लटका भोरंज खेल मैदान का निर्माण, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने गंदड़ में जब इन अजगरों को देखा तो स्नेक मैन, स्नेक सेवर के नाम से मशहूर आलमपुर निवासी माथुर धीमान को मौके पर बुलाया। जिसके बाद माथुर धीमान डिप्टी रेंजर मनजीत सिंह राणा (Deputy Ranger Manjeet Singh Rana) के साथ संबंधित जगह पर पहुंचे। लोगों को देख कर यह तीनों अजगर एक बिल में घुस गए। माथुर धीमान ने तीनों अजगरों को कड़ी मशकत के बाद बिल से बाहर निकाला। यह तीनों अजगर रॉक पाइथन प्रजाती (Rock Python Species) के हैं। तीनों को पकड़ कर उन्हें आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। धीमान ने बताया कि तीनों अजगर बेहद शक्तिशाली थे। एक 7 फीट, दूसरा 9 फीट और तीसरा सबसे लंबा 13 फीट का था। तीनों जहरीले नहीं थे, लेकिन रॉक पाइथन प्रजाति के हैं।

ग्रामीणों (Villagers) का कहना है कि यह तीनों अजगर बीते 20 दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहे थे। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। जिस रास्ते पर यह अजगर दिखाई दे रहे थे, अकसर लोग इसी रास्ते से आते जाते थे। जिससे लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों को सबसे बड़ी चिंता छोटे-छोटे बच्चों की थी। मुख्य रास्ता होने के चलते डर के साए में जैसे तैसे लोग संभल कर एक साथ आ जा रहे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


