-
Advertisement
सनी लियोनी फिर अपने पुराने अंदाज में लौटीं, डब्बू रतनानी के लिए कराया हॉट फोटोशूट
बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) हमेशा ही अपने बोल्ड फोटोशूट (Hot photoshoot) की वजह से सुर्खियों में रही हैं। अक्सर उनकी बिकिनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी बीच सनी का एक बोल्ड फोटोशूट सुर्खियों में सामने आया है। सनी लियोनी ने फोटोशूट में ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इसके ऊपर उन्होंने एक नेट का टॉप पहना हुआ है। बिकिनी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक हाई हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने कान में बड़े इयररिंग्स के साथ हाथ में गॉगल्स लिया हुआ है। इस तस्वीर को सनी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:हिमाचल के बिलासपुर अपने ननिहाल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम
सनी लियोनी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। सनी अब तक कई फिल्मों और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। सुपर हॉट एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच सनी की एक सुपर हॉट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सनी फिर से बिकिनी अवतार में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड के जाने-माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) ने हाल ही में सनी लियोनी का एक बोल्ड फोटोशूट किया। इस तस्वीर को डब्बू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस और फोटोग्राफर की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फोटोशूट का बैकग्राउंड काफी खास नजर आ रहा है। फोटो में सनी एक जीप के आगे खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं।
