-
Advertisement
दो किलो चरस के साथ कुल्लू पुलिस ने पकड़ा काईस का निवासी
कुल्लू | हिमाचल पुलिस नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसे हुए हैं। इसी क्रम में क़ुल्लू सदर थाना की पुलिस टीम ने तंदला के पास सोयल-तंदला मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान करवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- शिमला: मकान में लगी आग में झुलसे मां-बेटे ने तोड़ा दम, अब तक 3 की गई जान
जानकारी के अनुसार जब इस मार्ग पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी तो इस दौरान एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई। व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 72 ग्राम चरस बरामद की है। लिहाज़ा पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ क़ुल्लू सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय लेस राज पुत्र ओम प्रकाश निवासी तंदला डाक घर काइस, तहसील एवं जिला क़ुल्लू को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि व्यक्ति चरस कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था।

