-
Advertisement
जन्मदिन पर सीएम सुक्खू ने काटा 59 किलो का केक,सचिवालय से ओक-ओवर तक अवेयरनेस वॉक
Last Updated on March 26, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सीएम बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। सीएम ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर पर 59 में जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी। सीएम सुक्खू ने बधाई देने के पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उसके बाद सीएम ने सचिवालय कर्मचारियों के साथ छोटा शिमला से ओक-ओवर तक अवेयरनेस वॉक की। यह वॉक ग्रीन स्टेट का संदेश देने के लिए किया गया
सरकार ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की गई है। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है।