-
Advertisement
चिंतपूर्णी के होटल में मिली पंजाब के निवासी की लाश, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका
ऊना। चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास होटल में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची देहरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।
गंगोट पंचायत में लिया था कमरा किराये पर
जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी में लगती कांगड़ा जिले की गंगोट पंचायत में एक व्यक्ति ने होटल में कमरा लिया था। गुरुवार सुबह वह होटल के कमरे से बाहर नहीं आया। जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई रिस्पांस न मिलने पर होटल कर्मियों ने देहरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने मास्टर चाबी से होटल का कमरा खोला गया। जहां बैड पर व्यक्ति मृत पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़े:यूपी के युवक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुआ मामले का खुलासा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



