हिमाचल के सोलन में मिला नवजात का शव, कलयुगी मां को ढूंढने में जुटी पुलिस

हिमाचल के सोलन में मिला नवजात का शव, कलयुगी मां को ढूंढने में जुटी पुलिस

- Advertisement -

सोलन। हिमाचल के जिला सोलन (Solan) में एक कलयुगी मां ने जन्म देने के बाद अपने बच्चे को फेंक दिया। नवजात शिशु (Newborn Baby) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह शव (Dead Body) औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ शहर के गांव सल्लेवाल में मिला। नवजात के शव की सूचना मिलने पर नालागढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।


नालागढ़ के सल्लेवाल के पास पुलिया किनारे मिला शव

जानकारी देते हुए डीएसपी नालागढ़ (DSP Nalagarh) मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सल्लेवाल में साथ लगती पुलिया के किनारे मृत अवस्था में शिशु पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव क़ब्ज़े में लिया। मृतक नवजात शिशु लड़की है, जिसे पैदा होने के बाद फेंक दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए आस पास के एरिया में गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं क्षेत्र की आशा वर्करों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि शिशु को मौत के बाद यहां फेंका गया, या फिर यहां फेंकने के बाद शिशु की मौत हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: मणिकर्ण में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, घरों व कारों पर बरसाए पत्थर, लहराई तलवारें

यह भी पढ़ें: उद्योगपति से लूटपाट मामला: 19 वर्षीय युवती ने लिखी थी पूरी वारदात की पटकथा, दो धरे

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Solan district | Newborn Baby Dead body | Dead Body | DSP Nalagarh | Nalagarh | CCTV | Himachal News | Pregnant Women | latest news | crime news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है