-
Advertisement
चीन नहीं अब भारत है दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश
कोई आपसे पूछे कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश कौन सा है तो आप चीन नहीं भारत का नाम ले सरके हैं। क्योंकि दुनिया में चीन अब सबसे अधिक आबादी वाला देश नहीं रहा। अब चीन को पछाड़ कर भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष( UNFPA)की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि भारत 142.86 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनकर चीन से आगे निकल गया है।आंकड़ों के मुताबिक भारत अब चीन की तुलना में 2.9 मिलियन अधिक लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ने रिपोर्ट जारी की है, जिसका शीर्षक ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ है।
करीब 73 साल बाद भारत की जनसंख्या चीन से आगे निकली
इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि करीब 73 साल बाद भारत की जनसंख्या चीन से आगे निकल गई है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ( UNFPA) के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया कि यह सच है, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। जेफरीज ने कहा कि दरअसल दोनों देश की तुलना करना काफी कठिन है। क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में यह साफ है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई और अब इसमें गिरावट आने लगी है। वहीं भारत की आबादी फिलहाल बढ़ रही है। हालांकि भारत की आबादी के ग्रोथ रेट में भी 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है। इसका मतलब यह है कि भारत की आबादी बढ़ रही है लेकिन इसकी दर पहले के मुकाबले अब कम हो गई है।
यह भी पढ़े:बर्थ डे-66 साल के मुकेश अंबानी ने काबिलियत के आगे दौलत को यूं कर दिया बौना साबित

