-
Advertisement
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, भगवान की प्रतिमा को हाथ लगाने से क्या होगा-देखें
साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण (lunar Eclipse) पांच मई शुक्रवार को लगने वाला है। हालांकि, इस साल के पहले सूर्यग्रहण की तरह ये भी भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका प्रभाव भारत (India) में नहीं होगा। लेकिन, यहां इस बात पर गौर फरमाना होगा कि यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Shadow Lunar Eclipse) है। ऐसे में मान्यता है कि ग्रहण काल में भगवान की प्रतिमा को हाथ लगाना वर्जित कहा गया है। चंद्र ग्रहण शुक्रवार को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। जबकि इसका सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
गर्भवती महिलाओं सावधानी बरतनी चाहिए
धार्मिक लिहाज (Religious Point of View) से ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण के समय को शास्त्रों में अच्छा समय नहीं माना जाता है। ग्रहण के लगने से पहले और ग्रहण के दौरान कई तरह के कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है। ग्रहण पर गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) के गर्भ में पल रहे शिशु का विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसी मान्यताएं है कि ग्रहण का बुरा असर गर्भ में पल रहें बच्चों पर पड़ता है। इस कारण से ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा जिसके चलते पूर्णिमा को लेकर महिलाएं व्रत और पूजा पाठ भी कर सकती हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



