-
Advertisement
बकरियां चरा रहा था शमशेर, 33केवी तारों की चपेट में आया और गई जान
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के अधीन 32मील में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह (55) पुत्र निक्का राम निवासी सियूनी के रूप में हुई है। शमशेर सिंह 32मील में भाली एनएच के किनारे बकरियां चरा रहा था। साढ़े 10 बजे जैसे ही वह फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क किनारे की गई मिट्टी की डंपिंग के ऊपर पहुंचा तो वहां पर साथ ही गुजर रही बिजली विभाग की 33केवी तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
एमबीडी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
घटना के बाद एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमबीडी कंपनी फोरलेन निर्माण कर रही है तथा इनके द्वारा डंपिंग किए जाने से 33केवी की तारें काफी नजदीक आ गई हैं जिससे एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि एमबीडी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा ग्रामीणों तथा प्रशासन ने के NHAI को बार -बार पत्र के माध्यम से विरोध जताया था परंतु उनके द्बारा इसको अनदेखा किया गया जिसकी वजह से आज यह दुखद हादसा सामने आया है तथा इसको लेकर फोरलेन प्रशासन पर उचित करवाई की जाएगी।
फोरलेन प्रशासन को परिजनों ने ठहराया कसूरवार
मृतक के परिवार का आरोप है इस पूरी घटना में फोरलेन प्रशासन सबसे बड़ा दोषी है, जिन्होंने अवैध रुप डंपिंग साइट का निर्माण किया था। एसडीओ, एक्स-ई-एन तथा जेई ने यहां पड़ी इन बिजली की तारों पर ध्यान नहीं दिया। जो डंपिंग साइट से सिर्फ 2 फीट ऊंची है। यहां आस पास लोगों के घर है तथा प्रशासन की गलती का खमियाजा आज हमे भुगतना पड़ा है।
यह भी पढ़े:सेल्फी खींचने के चक्कर ट्रेन से गिरा यूपी का युवक, इलाज के दौरान हुई मौत
