-
Advertisement
महज 3 दिन की बच्ची का कारनामा देख मां की निकली चीख, वीडियो में कैद किया यादगार पल
महज 3 दिन की बच्ची (Just 3 Day Old baby) बेड पर घुटनों के बल चलने की कोशिश कर रही हो तो कोई भी भौचक्का रह जाएगा। ऐसा ही हुआ है, 3 दिन की बच्ची की हरकत देखकर उसकी मां की चीख निकल गई तो डॉक्टर व नर्स हैरान हो गए। मां ने भी पलक झपकते ही इस यादगार पल को वीडियो में कैद कर लिया,जो अब वायरल हो रहा है। बच्ची मात्र तीन दिन में ही उठने और घुटने के बल चलने की (Trying to Crawl on Bed) कोशिश कर रही थी।
वाक्या अमेरिकी अस्पताल का है
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाक्या एक अमेरिकी अस्पताल (American Hospital) का है। सामंथा नामक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उसकी बेटी पैदा होने के बाद से ही सिर उठाने और रेंगने की कोशिश करने लगी है। महिला का कहना है कि मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरी बेटी कभी नवजात थी ही नहीं। इस तीन दिन की बच्ची ने अपने कारनामे से अपनी मां को भी अचंभित कर दिया। वीडियो में अस्पताल के बेड पर बच्ची को क्रॉल करते देखा जा सकता है।
सबको हैरत में डाला
वीडियो (Video) में साफ दिख रहा है कि बच्ची ने अपना सिर उठाया हुआ था और वह चलने की कोशिश कर रही है। अमूमन बच्चों का जन्म जब होता हैए तो उनके गर्दन पर सपोर्ट की जरुरत होती है। गर्दन की हड्डियां बेहद नाजुक होती हैं, इस वजह से सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरुरत पड़ती है, लेकिन तीन दिन की इस बच्ची ने तो सबको हैरत में डाल दिया है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है,क्योंकि अब वो बच्ची 3 महीने की हो गई है।
यह भी पढ़े:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान- जांच में पता चल गया कैसे हुआ बालासोर ट्रेन हादसा !

