-
Advertisement
3 दिन बाद भी नहीं हो पाई महिला की लाश की शिनाख्त
मंडी। पंडोह के बास्ता गांव में बीती 5 जून को पहाड़ी पर खून से लथपथ मिली महिला की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीसीटीवी फुटेज सहित कई अहम सुराग पुलिस के हाथ जरूर लगे हैं लेकिन कातिल अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। अब 8 जून को पुलिस ही महिला का अंतिम संस्कार कराएगी। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें मृतक महिला एक युवक के साथ दिख रही है। दोनों बाहरी राज्य के रहने वाले हैं और यहां पर मजदूरी का काम करते हैं।
बता दें कि 5 जून को पंडोह चौकी की टीम को सूचना मिली थी कि 9 मील मील के पास पहाड़ी के उपर बास्ता गांव की ओर किसी महिला की लाश पड़ी हुई है। महिला के गर्दन पर तेज धार वाले चाकू के निशान थे। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को घटनास्थल से रिकवर कर लिया है, जिसके आधार पर पुलिस कातिल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि कातिल युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने हर जगह जाल बिछा दिया है। जल्द ही कातिल पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पूरे ही देश के थानों को सूचना भेजी गई है।
यह भी पढ़े:चामुंडा मंदिर की खड्ड में मिला युवती का शव, नहीं हो पाई पहचान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

