-
Advertisement
देवर ने काट डाला भाभी का गला, सोलन के स्कूल में प्रिंसीपल है आरोपी
बिलासपुर। जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डंगार के गांव सौग में सोमवार को एक महिला की तेजधार हथियार से हमला करने पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रोशनी देवी पत्नी सुरेंद्र पाल, उम्र करीब 53 साल का शव उनकी ही गौशाला में पाया गया है। उनके गले पर तेजधार हथियार के जख्म मिले हैं।

जानकारी के अनुसार महिला सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपनी पशुशाला में पशुओं से दूध निकाल रही थी। इस दौरान उसका देवर मनोहर लाल शर्मा भी वहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां पड़े दराट से मनोहर ने भाभी पर वार कर दिया, जिससे उसके गले पर गंभीर चोट आ गई व देवर घर वापस चला गया। जब रोशनी देवी देर तक घर नहीं आई, तो परिवार के सदस्य उसे देखने के लिए गए तो वह पशुशाला मे अचेत अवस्था मे पड़ी थी और उसकी गर्दन से खून बह रहा था। घर वालों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया ने लेकिन ऐंबुलेंस स्टाफ ने उसे मौके पर ही मृत घोषित किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुशाला से खून से सन्ने दराट को भी बरामद किया। आरोपी मनोहर लाल कुछ दिन पहले ही कॉमर्स लेक्चरर से प्रिंसीपल प्रोमोट हुआ है और वह सोलन के स्कूल में कार्यरत है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

