-
Advertisement
कुल्लू कान्वेंट के अक्षित ने राज्य स्तरीय वुशु में जीता गोल्ड
कुल्लू। जिला मुख्यालय पर स्थित कुल्लू कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अक्षित कुमार ने 19वीं जूनियर-सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल के जमा दो कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने मंडी जिला के कंसा चौक में हुई 19वीं जूनियर सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।सुरेश कुमार ने बताया कि अक्षित कुमार पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है। उन्होंने अक्षित के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं दी है।

