-
Advertisement
पहले दोस्ती, फिर वीडियो कॉल और चंबा के लड़के ने कर दिया यह कांड
ऊना। अंब (Amb) की एक युवती ने चंबा के एक युवक पर अश्लील वीडियो (Obscene Video) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला थाना ऊना (Una) में की गई युवती की शिकायत पर पुलिस ने चंबा (Chamba) के युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले साल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंडी (Mandi) गई हुई थी। वहां मेरी दोस्ती चंबा के एक युवक से हुई। हम दोनों की फोन पर बात होने लगी। अब युवती का आरोप है कि युवक ने बिना बताए वीडियो कॉल (Video Call) कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वह धमका रहा है। युवक ने दो अलग आईडी (Fake ID) बनाकर मेरी अश्लील वीडियो वायरल कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चंबा के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:हिंदू जागरण मंच की ‘द हिमाचल स्टोरी’- हमीरपुर से हर रोज 6 महिलाएं लापता

