-
Advertisement
पूर्व मंत्री कंवर बोले- जिन्हें हिंदू विचारधारा नहीं पसंद उनके लिए है अलग देश की व्यवस्था,वहां जाएं
ऊना। चंबा के सलूणी में हुई मनोहर की नृशंस हत्या व ऊना में भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को जिला बीजेपी उग्र हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में जिला बीजेपी कार्यालय से लेकर मिनी सचिवायल ऊना तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिन लोगों को हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति या हिन्दू विचार अच्छे नहीं लगते है उनके लिए अलग देश की व्यवस्था की गई है, वो चाहे तो वहां जा सकते है। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, बीजेपी प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बहुसंख्यक वर्ग का सम्मान करना चाहिए
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन हुई है तब से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चंबा जिला के सलूणी में जिस तरह से मनोहर लाल की घर बुलाकर नृशंस हत्या की गई है इससे साफ़ पता चलता है कि आरोपी किस तरह की मानसिकता के शिकार थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को प्रदेश के 95 प्रतिशत बहुसंख्यक वर्ग का सम्मान करना चाहिए। एक षड्यंत्र के तहत देशभर में बहुसंख्यक वर्ग को अल्पसंख्यक बनाने के लिए काम हो रहा ही और अब हिमाचल भी इस तरह के कामों से बचा नहीं है और प्रदेश में लगातार बढ़ते इस तरह के मामले इसका उदाहरण है।

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा डाक्टर नदीम
कंवर ने कहा कि ऐसा ही मामला ऊना के मैहतपुर में सामने आया जहां डाक्टर नदीम अख्तर पिछले काफी समय से हिन्दुओं के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है लेकिन सरकार और प्रशासन ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। कंवर ने कहा कि संविधान में सभी को अपने धर्म के प्रचार प्रसार की अनुमति है लेकिन किसी धर्म के खिलाफ बोलना या लिखना यह सहन नहीं किया जायेगा। कंवर ने कहा कि जिन लोगों को हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति या हिन्दू विचार अच्छे नहीं लगते है उनके लिए अलग देश की व्यवस्था की गई है, वो चाहे तो वहां जा सकते है। कंवर ने कहा कि चंबा और ऊना में सामने आये इन दोनों मामलों की जांच एनआईए से करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
यह भी पढ़े:जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने गई टीम पर भीड़ का , 4 पुलिसकर्मी घायल

