-
Advertisement
कुर्बानी के जज्बे के साथ अता की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़,एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
शिमला। कुर्बानी के जज्बे के साथ गुरुवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। इसके साथ ही उस अजीम कुर्बानी को याद किया गया जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। राजधानी के ईदगाह मैदान व जामा मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज अता की गई। शिमला के ईदगाह मैदान में सुबह 9 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद की नमाज अता की गई। नमाज अता कर अमन और चैन की दुआ मांगी गई। कई जगह लोगों ने अपने अपने घरों में भी नमाज अता की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
प्यार और आपसी भाईचारा कायम रहे
वहीं मौलवी मुमताज़ अहमद कासमी ने कहा कि ईद का दिन अल्लाह ने दिया है। आज इस पाक दिवस पर नमाज़ आता कि गयी। सभी ने आज इस पवित्र दिवस पर देश के लिए कुर्बानी औरअमन चैन की दुआ मांगी। इस दिन का तकाजा है कि अल्लाह ,देश व मुल्क की तरक्की के लिए कुर्बानी दें। कुरान में जो तरीके जिंदगी जीने के लिये बताए है उसी तरह जिंदगी गुजारे। यह पैगाम-ए-मुहब्बत है। देश व प्रदेश में प्यार और आपसी भाईचारा कायम रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

