-
Advertisement
चोरी हुआ ट्रक बरामद, आरोपी फरार
हमीरपुर। यहां से चोरी हुए एक ट्रक को पुलिस ने अमृतसर से बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने में जुटी है। ट्रक पिछले माह चोरी हुआ था। सदर पुलिस की टीमें अमृतसर व अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को मट्टनसिद्ध से ट्रक नंबर एचपी 38 डी 3552 चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत 20 जून को शिकायतकर्ता निशांत धतवालिया निवासी गांव दख्योरा तहसील व जिला हमीरपुर ने थाना में दी थी। इसी संदर्भ में सदर थाना पुलिस टीम ने पंजाब में डेरा डाले थी। शुक्रवार को पुलिस की टीम ने चोरी हुए ट्रक को पंजाब के जिला अमृतसर से बरामद कर लिया । अभी भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं सदर थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया था और छानबीन जारी थी कि शुक्रवार को ट्रक बरामद करने में सफलता मिली है और आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमें छानबीन कर रही हैं।

