-
Advertisement
हिमाचल के प्रवेश द्वार पर गूंजे भोले के जयकारे, मैहतपुर थाने में हुआ कांवड़ियों का स्वागत
ऊना। कई वर्षों से श्रावण मास में चल रही कावड़ यात्रा का वर्ष 2023 का सफर भी भगवान शिव की कृपा से पूर्ण हुआ है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर के थाना परिसर में कांवड़ यात्रा लेकर आ रहे शिव भक्तों का पुलिस कर्मचारियों स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में शामिल भोलो ने बताया कि वह 3 जुलाई को पवित्र गंगाजल लेकर हर की पौड़ी से अपने-अपने गंतव्य स्थानों की तरफ निकले थे। जिला के 21 कावड़ियों का दल गुरुवार सुबह ही वापस गृह जिला पहुंचा है। बम-बम भोले के जयकारों के बीच पुलिस कर्मचारियों और अन्य नागरिकों ने इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कावड़ यात्रा में शामिल भोलो ने बताया कि पूरे सफर के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान प्रदान किए गए थे। एक सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि वह किसी मन्नत को लेकर कावड़ यात्रा पर नहीं गए थे, अपितु भगवान ने जो कुछ दिया है उसका शुक्रिया अदा करने के लिए कावड़ यात्रा में शामिल हुए हैं। श्रद्धालु ने कहा कि भगवान महादेव द्वारा प्रदान की जा रही शक्ति के बल पर वह 350 किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हुए वापस लौट रहे हैं।
यह भी पढ़े:श्रीखंड महादेव यात्रा शुरूः सिंहगाड से 50 श्रद्धालुओं का जत्था व भीमाकाली छड़ी रवाना

