-
Advertisement
पहले दिन की कमाई में पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई गदर 2
नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) कमाई के पहले दिन शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। गदर 2 ने पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा कमाई की, जो कि पठान की पहले ही दिन की कमाई 57 करोड़ के रिकॉर्ड से कहीं पीछे है।
‘गदर 2’ ने पहले दिन मचाया धमाल
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज भी देखा गया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सनी देओल और अमीषा पटेल की लीड रोल वाली फिल्म ‘गदर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ रुपये कमाए है।
#SunnyDeol unleashes his power… All pre-release calculations / estimations go for a toss… #Gadar2 RUNS RIOT at the #BO, is SENSATIONAL on Day 1… FLYING START all over… SECOND HIGHEST OPENER OF 2023… Fri ₹ 40.10 cr. #India biz.
Mass sectors and single screens are on a… pic.twitter.com/XGYWlDk0T9
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2023
नहीं तोड़ पाई ‘पठान’ का रिकॉर्ड
इतना होने के बाद भी सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathan Movie of Shahrukh Khan) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह भी पढ़े:Gadar 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने कह दी यह बड़ी बात
अक्षय कुमार की OMG 2 ने कमाए सिर्फ 9 करोड़
अक्षय कुमार की OMG 2 ने 10.26 करोड़ का बिजनेस किया है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। ऑडियंस और क्रिटिक्स OMG-2 को भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कमाई के मामले में गदर-2 इससे कोसों आगे है। दूसरी तरफ रजनीकांत की फिल्म जेलर (Jailer Movie of Rajanikath) ने 3 दिन में 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
