-
Advertisement
कालका-शिमला NH 5 पर दोसड़का के पास सड़क धंसने का खतरा
सोलन। कालका-शिमला NH 5 पर परवाणू से सोलन (Parwanoo to Solan Highway) तक बने फोरलेन में चक्कीमोड़ पर यातायात (Traffic Stopped) गुरुवार शाम तब फिर ठप हो गया, जब सड़क पर पहाड़ से मलबा आ गिरा (Landslide)। वहीं, धर्मपुर-कुमारहट्टी के बीच दोसड़का के पास सड़क धंसना शुरू हो गई है। इसी सड़क के ठीक नीचे धर्मपुर का सिहारड़ी गांव है, जिस पर अब खतरा मंडराने लगा है।
फिलहाल दोसड़का से सीआरपीएफ गेट तक ट्रैफिक को वन वे (One Way) कर दिया गया है। यह सड़क पहले भी कई बार धंस चुकी है। इससे कंपनी पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। धर्मपुर के पास एक निजी होटल के पास बनी सड़क भी धंस रही है। इससे होटल को खतरा बना हुआ है। सनवारा में भी निजी होटल के पास सड़क धंस रही है। यहां भी होटल को नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़े:सुलह का गांव परमार नगर बना जोशीमठ, 12 मकान गिरे, जमीन पर भी दरारें
नहीं लगा डंगा
साधुपुल बाजार की सड़क धंसने के बाद एसडीएम ने बुधवार को डंगा लगाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को वहां पर कोई भी ठेकेदार डंगा लगाने नहीं पहुंचा। प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि अश्वनी खड़्ड में 17 अगस्त से क्रेट वॉल व आरसीसी डंगा लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा, लेकिन कोई भी मजदूर कार्य करने नहीं आए।

