-
Advertisement
जब बाइक के आगे तेंदुए ने लगाई छलांग, जानिए फिर क्या हुआ?
नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की डूंगाघाट-किला कंलाच सड़क पर राज्यों मलाणा गांव के पास एक तेंदुआ (Leopard) कैमरे में कैद हुआ है। सोमवार को इसी इलाके में तेंदुए ने एक बाइक के आगे छलांग (Jumped over Bike) लगा दी। गनीमत रही कि बाइक सवार ने खतरा भांपकर तुरंत बाइक रोक दी, वरना जान जोखिम में पड़ सकती थी।
इस बीच तेंदुआ भी अपने रास्ते निकल गया। इस दौरान बाइक सवार सुरेंद्र ठाकुर निवासी राज्यों मलाणा ने उसका वीडियो (Video) भी बनाया। सुरेंद्र ने बताया कि वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेंदुए ने बाइक के आगे छलांग लगाई और आगे निकल गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से यहां तेंदुए की चहलकदमी बढ़ रही है। लिहाजा, ग्रामीणों में भी खौफ का माहौल पैदा हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

