-
Advertisement
Microsoft 28 साल बाद बंद कर रहा है Wordpad, नहीं दिखेगा विंडोज 12 में
नई दिल्ली। Microsoft ने करीब 28 साल पहले जब WordPad को लॉन्च किया था, तब उस एप ने बहुत से लोगों को कंप्यूटर पर लिखने के लिए प्रेरित किया था। अब Microsoft के प्लैटफॉर्म पर नोटपैड और MS Word , डॉक्यूमेंट जैसे नए सॉफ्टवेयर आ गए हैं। यह Windows का एक अहम हिस्सा हैं। लेकिन अब Microsoft ने WordPad को अलविदा कह दिया है। इसे पिछले काफी समय से कोई अपडेट नहीं मिला है। कंपनी ने अब इसे बंद करेन का ही फैसला किया है। Microsoft के आने वाले वर्जन विंडोज 12 में WordPad नहीं होगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह WordPad को हटा रहा है। इसे अब अपडेट नहीं किया जा रहा है। कंपनी ने यूजर्स को रिच टेक्स्ट डॉक्यूमेंट्स के लिए MS Word या डॉक्यूमेंट्स पर स्विच करने की सलाह दी है। यह खबर तब आई है जब कंपनी ने Notepad को नया अपडेट दिया है।
यह भी पढ़े:अक्टूबर से बंद हो जाएगी Facebook और Instagram की यह सर्विस
विंडोज 12 में नहीं होगा WordPad
माइक्रोसॉफ्ट, जेनरेटिव एआई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है और यह बताया जा रहा है कि विंडोज 12 भी AI-पावर्ड फीचर्स के साथ आएगा। इस बारे में Microsoft ने अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि Windows 12 को 2024 में रिलीज किया जा सकता है। इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। हां, यह जरूर कहा जा रहा है कि WordPad को इस नए विंडोज 12 में से हटा दिया जाएगा।
Bing के लिए जारी किए नए अपडेट्स
जेनेरिक एआई पर माइक्रोसॉफ्ट पूरा फोकस कर रहा है और इसके तहत ही कंपनी ने अपने सभी नए एआई-पावर्ड Bing के लिए अलग-अलग अपग्रेड जारी किए हैं। इसमें इमेज जनरेशन से लेकर वॉयस इनपुट तक नए फीचर्स शामिल हैं। इसे दुनियाभर के यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।