-
Advertisement
बिंदल बोले, घमंडिया गठबंधन की रणनीति का हो गया खुलासा
शिमला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (BJP State President Dr. Rajeev Bindal) ने प्रदेश के तीनों महामंत्रियों के साथ एक योजना बैठक में भाग लिया। इस बैठक में बीजेपी की आगामी सभी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाला एक नया गठबंधन (Alliance led by Congress Party) देश में बना है,
अब इस गठबंधन को क्या नाम दिया जाए वो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की इस गठबंधन ने आज से चार दिन पहले इकट्ठे होकर के एक रणनीति बनाई और उसे रणनीति का खुलासा तमिलनाडु में जा करके हुआ जब (Tamil Nadu) तमिलनाडु के एक मंत्री जो कि उस प्रदेश के सीएम के पुत्र हैं जिनका नाम (Udayanidhi) उदयनिधि है। उन्होंने हजारों लोगों की भरी सभा में भारत के सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को समाप्त करने की घोषणा की। वह कहते हैं कि सनातन धर्म को जड़ मूल से उखाड़ फेंकना है और इस प्रकार से उखाड़ फेंकना है जैसे हम डेंगू, मच्छर और मलेरिया को समाप्त करते हैं। अब यह किस प्रकार का गठबंधन कांग्रेस पार्टी के साथ बना है जो हिंदू धर्म के ऊपर सीधा.सीधा अत्याचार करने को उतारू है।
कांग्रेस पार्टी इस बयान से पाला नहीं झाड़ सकती
डाॅ बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी (Congress Party) इस बयान से पाला नहीं झाड़ सकती है, यह सनातन है जो आदिकाल से चला आ रहा है। इस सनातन ने पूरी दुनिया को जीना सिखाया, सदैव दुनिया का मार्गदर्शन किया है और आने वाले समय में भी करता रहेगा। उस सनातन को समाप्त करने वाला यह घमंडिया गठबंधन नहीं चलेगा। इनके नेताओं की इस्तेमाल की गई भाषा पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है। डाॅ बिंदल ने कहा कि सनातन धर्म का बाल भी बांका कोई नहीं कर पाया ना भविष्य में कर पाएगा। तुर्क, शाक, हुन, मुगल, पठान, चंगेज़ खान और अंग्रेज जब भारत में आए तो वो भी सनातन का कुछ नही कर पाए। वर्तमान घमंडिया ठबंधन भी इस प्रयास में जुट गया है और वो भी इस प्रयास में फेल हो जाएंगे।
यह भी पढ़े:शिमला के मेयर अचानक पहुंचे बीजेपी कार्यालय, बिंदल से की मुलाकात; वजह यह रही
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


