-
Advertisement
सितंबर माह में आएंगे ये व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
तीज-त्योहार के लिहाज से सितंबर (September) का महीना काफी महत्वपूर्ण है। हिंदू पंचाग में सितंबर को भाद्रपद मास या भादो कहा जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण (Lord Krishna) ने धरती पर जन्म लिया था। इसके अलावा गणेश जन्मोत्सव (Ganesh Chaturthi) भी इस भाद्रपद माह में ही मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी (Lord Ganesha) का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जाती है। सितंबर की शुरुआत कजरी तीज के साथ हुई थी। तो आइए अब जानते हैं कि सितंबर यानी भाद्रपद माह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं।
- 2 सितंबर 2023: कजरी तीज
- 3 सितंबर 2023: संकष्टी चतुर्थी
- 6 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मासिक कालाष्टमी व्रत
- 7 सितंबर 2023: श्री कृष्ण जन्माष्टमी, दही हांडी
- 10 सितंबर 2023: अजा एकादशी
- 12 सितंबर 2023: प्रदोष व्रत
- 13 सितंबर 2023: मासिक शिवरात्रि
- 14 सितंबर 2023: भाद्रपद अमावस्या
- 17 सितंबर 2023: विश्वकर्मा जयंती
- 18 सितंबर 2023: हरितालिका तीज
- 19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी
- 20 सितंबर 2023: ऋषि जयंती
- 25 सितंबर 2023: परिवर्तिनी एकादशी, परस्व एकादशी
- 27 सितंबर 2023: प्रदोष व्रत
- 28 सितंबर 2023: अनंत चतुर्दशी
- 29 सितंबर 2023: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

