-
Advertisement
अब NH5 पर नेसंग के पास पहाड़ से गिरीं चट्टानें, 5 घंटे बंद रहा ट्रैफिक
किन्नौर। किन्नौर जिले के नेसंग में मंगलवार को लैंडस्लाइड (Landslide) के कारण एनएच 5 पर करीब पांच घंटे यातायात ठप (Traffic Blocked) रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। BRO ने दोपहर 2:00 बजे एनएच को बहाल किया। कल निगुलसरी में भी लैंडस्लाइड हुआ था। मंगलवार को नेसंग पुल के पास पहाड़ से चट्टानें गिरीं। नेशनल हाईवे बाधित होने से पूह, रोपा वैली, चांगों और स्पीति क्षेत्र का रिकांगपिओ मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट गया।
काजा होकर भेजा जा रहा जरूरी सामान
निगुलसरी मार्ग अवरुद्ध होने के बाद जरूरत का सामान वाया काजा (Kaza) होकर लाया जा रहा था। जिले के विभिन्न स्थानों से सेब, मटर से लदे वाहनों को भी काजा होकर भेजा जा रहा था। अब मार्ग बहाल होने के बाद जिले के हजारों लोगों सहित सेब, मटर से लदे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़े:मनाली-लेह हाईवे पर फिर लैंडस्लाइड, एक घंटे तक बंद रहा रास्ता
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


