-
Advertisement
लोगों के गुस्से को देखकर खोला चक्की पुल, एक साल से चल रहा था काम
नूरपुर। लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए चक्की पुल को शुक्रवार को दोपहिया वाहनों (Two Wheelers) के लिए खोल दिया गया है। एसडीएम नूरपुर गुरु सिमर सिंह और NHAI के अधिकारियों ने दोपहर को पुल (Chakki Bridge) का निरीक्षण कर उसे खोलने की मंजूरी दे दी। इस पुल पर पिछले 1 साल से मरम्मत का काम चल रहा था। बीते करीब ढाई महीने से पुल पर आवाजाही बंद थी। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों ने किया स्वागत
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर गैर राजनीतिक संगठनों और आम लोगों ने भी अपनी समस्याओं को स्थानीय प्रशासन और NHAI तक पहुंचाया, तब जाकर अधिकारियों की नींद टूटी। अब लोगों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चक्की पुल को खोले जाने का स्वागत किया है और अधिकारियों से इस पुल को चौपहिया वाहनों (Four Wheeler) के लिए खोलने की भी मांग की है। लोगों का कहना है कि चक्की पुल इतना क्षतिग्रस्त नहीं है, जितना NHAI बता रही है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन विशेषकर नूरपुर एसडीएम आभार जताया है।
यह भी पढ़े:बारिश बनी आफतः दूसरे राज्यों से फिर कटा बद्दी -बरोटीवाला- नालागढ़ का संपर्क
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


