-
Advertisement
ऊना में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दादी-पोती की मौत
ऊना। प्रदेश में हादसों का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई सड़क हादसे (Road Accident) पेश आते हैं और कई जानें चली जाती है। ताजा मामला जिला ऊना का है जहां एक सड़क हादसे में दादी और पोती की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, ऊना के थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में ऊना-होशियारपुर सड़क पर यह दुर्घटना हुई है। मृतकों की शिनाखत कुलवंत कौर और उसकी पोती सिमरनप्रीत निवासी कपूरथला पंजाब (Punjab) के तौर पर हुई है।
धार्मिक स्थल से लौट रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, कपूरथला (Kapurthala) निवासी यह परिवार धार्मिक स्थल से दर्शन करके लौट रहा था कि अचानक पंडोगा में सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


