-
Advertisement
जिसे मानती थी भाई वह निकला दरिंदा , पहले बेहोश किया फिर किया गलत काम
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला (Sexual Harassment) पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप मेलियो पंचायत के उपप्रधान पर लगे हैं। यही नहीं महिला ने उप प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ( Police) ने आरोपी को गिरफ्तार( Arrest) कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह आरोपी रमजान को अपना भाई मानती थी, लेकिन वह उस पर बुरी नजर बनाए हुए था। शिकायत के अनुसार जब वह कमरे में आराम कर रही थी, तो आरोपी वहां पहुंचा और अपनी जेब से रूमाल निकालकर महिला का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।
जान से मारने की धमकी भी दी
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसे होश आया, तो उसने आरोपी को अपने सामने पाया। यही नहीं आरोपी ने उसे किसी से भी इस बारे में बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही यह भी कहा कि यदि उसने यह बात किसी से कहीं तो वह उसकी एक अश्लील वीडियो जो उसने बनाई है, उसे भी वायरल कर देगा। इस पर महिला घबरा गई और अपने परिजनों को उसने कुछ भी नहीं बताया। कुछ दिन बाद जब उसने अपने पति को यह सारी बात बताई तो पीड़ित महिला का पति उसे पुलिस थाना( Police Thana) ले गया और इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। 35 वर्षीय आरोपी रमजान पुत्र रशीद मोहम्मद गांव मेलियो का रहने वाला है। साथ ही पंचायत का उपप्रधान भी है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर(DSP Manvendra Thakur) ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।
यह भी पढ़े:आग में झुलसी बच्ची ने पीजीआई में तोड़ा दम, कुल्लू के सौर में हुआ था हादसा
