-
Advertisement
CPS पर बोले जयराम- CM ने अपने विधायकों को दिया दगा; कुर्सी, विधायकी दोनों जाएगी
शिमला। हिमाचल में CPS की नियुक्तियों (Appointment Of CPS in Himachal) के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सरकार पर सीधा निशाना साधा। एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि CPS को लेकर सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट (SC Judgement) पहले ही आ गई थी। कांग्रेस को यह पता था। फिर भी राज्य में CPS नियुक्त कर सीएम ने अपने ही विधायकों से दगा किया। अब CPS की कुर्सी तो जाएगी, साथ ही विधानसभा की सदस्यता भी रद्द होगी।
गौरतलब है कि हिमाचल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले पर जवाब देने के लिए 16 अक्टूबर तक का आखिरी मौका दिया है। जयराम ने कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) को नौकरी से निकालने पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब कोरोना वॉरियर्स दो-जून की रोटी के लिए सड़कों पर हैं। इससे ज़्यादा अमानवीय और शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता है। इस तरह की अमानवीयता की उम्मीद किसी भी सरकार से नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़े:सचिवालय पहुंचे SMC शिक्षक; बोले-अब आश्वासन नहीं, नियमितीकरण चाहिए
सड़कों पर हैं लोग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को बने मात्र 10 महीने ही हुए हैं, लेकिन प्रदेश भर के लोग सड़कों पर हैं। ज़िला परिषद कर्मचारी सड़कों पर हैं। एसएमसी के शिक्षक (SMC Teachers) सड़कों पर हैं। सफ़ाई कर्मचारी सड़कों पर हैं। सुरक्षा गार्ड सड़कों पर हैं। परीक्षा परिणाम न जारी करने से युवा सड़कों पर हैं। ये अपनी माँगों को लेकर सचिवालय, चौड़ा मैदान, रिज मैदान पर धरना दे रहे हैं।
बिना टेंडर के तंबू खरीदे
जयराम ने कहा कि हिमाचल सरकार के विशेष राहत पैकेज (Special Relief Package) का फायदा सही लोगों को मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नही है। इससे पहले भी आपदा प्रभवितों को केवल 5 हजार रुपए मिला है। उन्होंने तंबू ओर तिरपाल खरीदी को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर बिना टेंडर के खरीदारी हुई है। घटिया क्वालिटी के होने के कारण ये एक महीने में फट गए।

