-
Advertisement
हिमाचल के 4 नगर निगमों में होंगे मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव, अधिसूचना जारी
शिमला। हिमाचल सरकार ने राज्य के 4 नगर निगमों (4 Municipal Corporations)- सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में मेयर और डिप्टी मेयर (Mayor And Deputy Mayor) के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना इनके पहले ढाई साल के कार्यकाल की समाप्ति को देखते हुए जारी की गई है।

अधिसूचना (Notification) में सोलन, मंडी और धर्मशाला के उपायुक्त को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव करवाने और उन्हें हिमाचल प्रदेश नगरीय निकाय अधिनियम 2012 के नियमों के तहत शपथ दिलवाने के अधिकार दिए गए हैं। उपायुक्त मेयर और डिप्टी मेयर के दोनों पदों पर निर्वाचन की अध्यक्षता करेंगे।

