-
Advertisement
गलत जगह इंवेस्ट ना करें अपनी मेहनत की कमाईः नेगी ने दी नसीहत
क्रिप्टो करेंसी के जरिए 11 महीनों में पैसा दोगुना करने के झांसे में प्रदेश के आम जनता से लेकर आला अधिकारी तक आए हैं। लोगों ने अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को शातिरों के हाथों लुटा डाला। यहां तक कि लोगों ने जमीन के मुआवजे की राशि भी क्रिप्टो करेंसी(crypto currency) में लगा दी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी(Revenue Minister Jagat Singh Negi) ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी जीवन भर की कमाई लोगों को गलत जगह इन्वेस्ट( Invest) नहीं कनी चाहिए। ऐसी कोई ना तो सरकार की स्कीम है और ना बैंक की, जिसमें निवेश करने पर पैसा तीन गुना हो जाए। इसलिए लोगों को अपने मेहनत की कमाई सोच समझकर निवेश करनी चाहिए
सीज प्रॉपर्टी राज्य सरकार के अधीन लाने के प्रयास
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी (crypto currency) के नाम पर लोगों को प्रलोभन दिए गए। हुआ ये कि लोगों ने जीवन भर की कमाई गवा दी। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर( FIR) की है। मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी(Arrest) हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इन आरोपियों की प्रॉपर्टी भी सीज कर रही है, लेकिन सीज्ड होने वाली प्रॉपर्टी केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। राज्य सरकार चाहती है कि यह सीज प्रॉपर्टी राज्य सरकार के पास आए।

