-
Advertisement
हिमाचल की MBBS छात्रा ने झज्जर मेडिकल कॉलेज में की खुदकुशी
झज्जर। हिमाचल प्रदेश की एक एमबीबीएस छात्रा (MBBS Student Of Himachal Pradesh) ने हरियाणा के झज्जर (Jhajjar In Haryana) में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में खुदकुशी (Died By Suicide) कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) की रहने वाली श्वेता के रूप में हुई है। श्वेता वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उनका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

