-
Advertisement
वॉटर टैक्स पर बोले जयराम: हिमाचल सरकार के मुताबिक नहीं चलेगा केंद्र
शिमला। वॉटर सेस (Water Cess) को लेकर केंद्र सरकार के पत्र को राजनीति से प्रेरित बताने के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) के बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को पलटवार किया। जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की कांग्रेस सरकार के मुताबिक नहीं चलेगी। उन्होंने गुरुवार को यहां कहा कि कानून के अनुसार मिनरल और माइन (Minerals And Mines) के जो प्रावधान हैं, केंद्र ने इस हिसाब से पत्र भेजा है। हिमाचल सरकार ने आयोग तो बना दिया, अधिकारी गाड़ियों में घूम रहे हैं, लेकिन काम अभी कुछ नहीं हुआ है।
घर गंवाने वालों को नहीं मिला किराया
जयराम ठाकुर ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए घोषणा के बाद अब तक आपदा प्रभावितों को राहत न देने की बात कही। इस दौरान जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सरकार पर आपदा प्रभावितों के साथ राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की आपदा में अपना घर गंवाने वालों को सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में 5000 तो शहरी क्षेत्र में 10 हजार रुपए किराए (Rent) के रूप में देने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक किसी को राहत नहीं मिली है। लोग टेंट और शेल्टर में, या फिर रिश्तेदारों के घर रहने में मजबूर हैं।
यह भी पढ़े:वाटर सेस मामले में जयराम का पलटवार, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सुक्खू सरकार
हिमाचल के सैलानी जा रहे हैं जम्मू-कश्मीर
बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर हिमाचल सरकार के टैक्स को राज्य के पर्यटन उद्योग (Himachal Tourism Industry) को तबाह करने वाला करार देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों वे खुद जम्मू कश्मीर में थे, जहां उन्होंने खुद देखा कि भारी तादाद में पर्यटक (Tourists) पहुंच रहे हैं। जब हिमाचल आना लोगों के लिए महंगा हो जाएगा तो वह क्यों आएंगे? नेता विपक्ष ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि आय के स्रोत बढ़ाने के लिए उन क्षेत्रों को टटोलें, जहां टैक्स लगाने की जरूरत है।
