-
Advertisement
कोहली के 50वें शतक पर अनुष्का का गजब रिएक्शन लिखा- ‘तुम सच में गॉड चाइल्ड हो’!
भारत को न्यूजीलैंड (India Vs NewZealand) के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (Semifinal) में 70 रनों से शानदार जीत मिली है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को मैच के दौरान अपनी 50वीं वनडे सेंचुरी (50th Century) पूरी की तो वहीं शमी ने 7 विकेट लेकर बड़ा धमाका किया। शमी के बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद उन्हें प्लेयर ‘ऑफ द मैच के खिताब’ से नवाजा गया। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) भी मौजूद थी। स्टेडियम में उन्हें विराट को फ्लाइंग किस देते भी देखा गया था और अब उन्होंने विराट के लिए एक खास पोस्ट लिखा है।
अनुष्का शर्मा ने की पति की तारीफ
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) पर अपने पति की तारीफ की है और उन्हें ‘गॉड चाइल्ड’ (God Child) बताया है। उन्होंने लिखा- ‘भगवान बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर हैं! ‘मैं उनकी आभारी हूं जिन्होंने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है’ आपको दिन पर दिन और बड़ा बनते हुए देखना और वह सब हासिल करना जो कुछ तुम चाहते हो, बहुत शानदार लग रहा है’ तुम खुद के और खेल के लिए हमेशा ईमानदार रहे.. वास्तव में तुम सच में गॉड चाइल्ड हो!
https://twitter.com/sachin_rt/status/1724760546342486345
कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोडा
आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले कल हुए सेमीफाइनल में 50वां शतक लगाकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोडा है। मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थे। ऐसे में जब विराट ने शतक लगाया तो उन्हें क्रिकेट ग्राउंड में सचिन के आगे झुकाते हुए देखा गया। टीम इंडिया को सभी खूब बधाई और प्यार दे रहे हैं। वहीं सचिन ने भी विराट की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट लिखा था।

यह भी पढ़े:INDvsNZ:भारत 12 साल बाद फाइनल में , विराट, श्रेयस व शमी ने दिखाया दम

