-
Advertisement
कौन है चैटजीपीटी की नई CEO मीरा मूर्ति, भारत के साथ उनका क्या है नाता
चैटजीपीटी के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman, CEO of ChatGPIT) को हटाए जाने के बाद मीरा मूर्ति को कंपनी का जिम्मा सौंपा गया है। अब वह बतौर अंतरिम सीईओ (CEO) के तौर पर कंपनी को संभालेंगी। 2018 में टेस्ला कंपनी छोड़ने के बाद मीरा ने ओपनएआई (चैटजीपीटी की पेरेंट कंपनी) को ज्वाइन किया था।
ओपन एआई ने बयान में कहा कि कंपनी ने अपने को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त कर दिया है। कंपनी की बोर्ड ने पाया कि सैम बोर्ड के साथ संचार साधने में लगातार कोताही बरत रहे थे। साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि हम चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर मीरा मूर्ति(Meera Murthy) को अंतरिम सीईओ नियुक्त कर रहे हैं। इसके साथ ही इस पद को संभालने के लिए स्थाई सीईओ की तलाश भी कर रहे हैं।
कौन है मीरा मूर्ति
अब ओपन एआई की कमान 34 वर्षीय मीरा के हाथ में होगी। माना जा रहा है जल्द ही उन्हें पूर्ण रूप से सीआई के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा। कंपनी ने मीरा मूर्ति को OpenAI के ChatGPT और DALL-E जैसे क्रांतिकारी उत्पादों के विकास के पीछे एक प्रतिभाशाली दिमाग के रूप में प्रस्तुत किया गया। मीरा मूर्ति के माता-पिता मूल रूप से भारतीय हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण अल्बानिया (Albania)में हुआ है। 16 वर्ष की उम्र में ही मीरा पढ़ाई के लिए पियर्सन कॉलेज यूडब्ल्यूसी के लिए कनाडा चली गई थीं। इसके बाद वे अमेरिका की आइवी लीग डार्टमाउथ कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गईं।
मीरा मूर्ति के करियर की शुरुआत
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ग्रेजुएशन के दिनों में ही मीरा ने अपने सीनियर प्रोजेक्ट के तहत एक हाइब्रिड रेसिंग कार बनाई थी। जिसकी काफी सराहना की गई थी। मीरा मूर्ति ने अपने करियर की शुरुआत गोल्डमैन सैक्स और फिर जोडियाक एयरोस्पेस में बतौर ट्रैनर के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने टेस्ला (Tesla) में मॉडल एक्स पर भी काफी समय तक काम किया। यहां मीरा ने करीब 3 वर्ष का समय बिताया। मीरा 2016 में प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग के वीपी के तौर पर सेंसर-बिल्डिंग स्टार्टअप लीप मोशन कंपनी में शामिल हुईं।इसके बाद ओपनएआई में एप्लाइड एआई और पार्टनरशिप के वीपी के तौर पर काम करने के चलते लीप मशीन कंपनी को छोड़ दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


