-
Advertisement
सुष्मिता सेन की भाभी को नहीं मिला घर, वीडियो में बयां किया अपना दर्द
सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) इन दिनों बड़े मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। चारू असोपा को कोई भी किराए पर घर देने के लिए राजी नहीं है। चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोई भी उन्हें किराए पर घर देने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वह सिंगल मदर( Single Mother) हैं। उन्होंने सिंगल मदर के लिए लोगों की मानसिकता के लिए भारतीय ‘समाज’ को भी जिम्मेदार ठहराया है।
चारू ने वीडियो के साथ, उन्होंने हिंदी में एक लंबा नोट भी लिखा, हमारे समाज में एक महिला चाहे कुछ भी कर ले, कितना भी पढ़ ले, वह लोगों की सोच को कभी नहीं बदल सकती। आज भी किसी महिला को घर देने से पहले उसके साथ किसी पुरुष का नाम जोड़ा जाता है। अगर महिला ने पुरुष का नाम नहीं लगाया तो उसे घर नहीं दिया जाता है। ‘हमारे देश में महिलाओं की हालत देखकर दुख होता है, और घर देने से इनकार करने वाले ये लोग बाहर जाकर महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं। आज फिर मुझे एक सोसायटी में घर देने से मना कर दिया गया क्योंकि मैं सिंगल मदर हूं, और सोचने वाली बात ये है कि एक औरत ने ही मुझे मना किया था। उन्होंने कहा, जिस देश में नारी की पूजा की जाती है, उस देश में महिलाओं की यह हालत ऐसी है।
यह भी पढ़े:Koffee With Karan 8: राहा का फोटो वायरल होने पर क्यों इमोशनल हुई थी आलिया? किया खुलासा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

