-
Advertisement
Koffee With Karan 8: राहा का फोटो वायरल होने पर क्यों इमोशनल हुई थी आलिया? किया खुलासा
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण करण 8’ (Koffee With karan 8) में हर हफ्ते बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं। यहां सेलेब्स (Celebs) खूब मस्ती करते हैं। इस शो में अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कपूर और करीना कपूर दोनों नजर आ रहीं हैं। फैंस ननद और भाभी की जोड़ी को एक साथ देखना चाहते थे और फैंस की ये तमन्ना करण के शो ने पूरी की है। शो में दोनों अपने बच्चों के बारे में बात करती हुई नजर आईं। इसी दौरान आलिया ने भी खुलासा किया कि जब राहा का साइड फोटो पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हुआ था तो वह क्यों इमोशनल हुईं थी।
‘राहा का ध्यान रखना हो गया था मुश्किल’
शो के दौरान करण के सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मैं लोगों को कभी राहा (Raha) का चेहरा नहीं दिखाऊंगी। उस समय मैं कश्मीर में शूटिंग कर रही थी और राहा बहुत छोटी थी। मैं उसे अपने साथ ही लेकर गई थीं। शूटिंग के दौरान मुझे राहा का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो गया था और जब चीजें मेरे हाथ से निकलने लगी तो मैंने तुरंत रणबीर को फोन किया था’ हालांकि रणवीर भी अपनी शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन मेरे एक कॉल पर वो कश्मीर आए और उसे ले गए।
We want more of Raha ❤️😍 Alia Bhatt are you listening ? #KoffeeWithKaran #KoffeeWithKaran8 #AliaBhatt #KareenaKapoor
https://t.co/RdPOrwz32T— 🍃 (@Fravashii) November 16, 2023
‘मैं ऐसे उसे नहीं दिखाना चाहती थी’
उस समय में बहुत गिल्टी फील (Feel Guilty) कर रही थी। मैंने अपनी बच्ची को खुद से दूर कर दिया था। इस दौरान जब मीडिया में राहा की तस्वीर वायरल होने लगी थी। मैंने जब देखा तो मैं बुरी तरह से टूट गई थी और इमोशनल भी। मेरी बेटी को सब देख रहे थे। मैं ऐसे उसे नहीं दिखाना चाहती थी। उन्होंने बताया कि जिसे मैं प्यार करती हूं मैं उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं।
यह भी पढ़े:कोहली के 50वें शतक पर अनुष्का का गजब रिएक्शन लिखा- ‘तुम सच में गॉड चाइल्ड हो’!

